scriptवीडियो: हजारों लोगों ने नयनाभिराम नेत्रों से किए श्रीराम—लक्ष्मण के दर्शन, आरती उतारने की मची रही होड़ | Thousands of devotees from Shri Ram-Lakshman's vision of the panoramic | Patrika News
फिरोजाबाद

वीडियो: हजारों लोगों ने नयनाभिराम नेत्रों से किए श्रीराम—लक्ष्मण के दर्शन, आरती उतारने की मची रही होड़

– टूंडला में निकली भगवान श्रीराम की बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत, बारात में शामिल रहीं चार दर्जन से अधिक झांकियां।

फिरोजाबादOct 12, 2018 / 09:05 am

अमित शर्मा

Ram Barat

Ram Barat

फिरोजाबाद। टूंडला नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। हजारों लोगों ने नयनाभिराम नेत्रों से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के दर्शन किए। नगर में दर्जनों स्थानों पर बारात का पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। बारात देर रात्रि जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक ने आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। बारात देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से काफी तादाद में महिला, पुरुष और बच्चे आए थे।
Hanuman
रात्रि में निकाली गई राम बारात
गुरुवार रात्रि नगर में श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात को देखने के लिए देर शाम से ही आस-पास गांवों की भीड़ नगर में आ गई थी। बारात केस्वागत के लिए नगर को दुल्हन की तरह सजाया व संवारा गया था। नगर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। एटा रोड से बारात का शुभारंभ श्रीराम के डोले का फीता काटकर व स्वरूपों की आरती उतारकर किया गया। बारात में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी थी। उसके बाद मां दुर्गा की झांकी थी जिसमें नौ रूपों को दर्शाया गया था।
Radha Krishan
काली अखाड़ा रहा आकर्षण का केन्द्र
बारात में काली का अखाड़ा, सुरसा के मुंह में हनुमानजी की झांकी, बांके बिहारी की झांकी बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। झांकियों के बीचों बीच चल रहा बैंड धार्मिक धुन बजाता चल रहा था। बैंड की मधुर ध्वनि पर युवा थिरकते चल रहे थे। बैंड के साथ भरत-शत्रुघन का डोला चल रहा था। उनके पीछे नगर के प्रमुख बैंड अपनी मनमोहक धुन बिखेर रहे थे। सबसे पीछे भगवान श्रीराम का डोला चल रहा था।
Tandav
डोले में सवार थे श्रीराम—लक्ष्मण
जिसमें भगवान श्रीराम व लक्ष्मण मनमोहनी मूरत के रूप में विराजमान थे। राम बारात नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। देर रात्रि विधि विधान व मंत्रों की गूंज के बीच माता सीता व भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से राम बारात के साथ व्यापक पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो