scriptVIDEO: CAA, NRC और NPR के विरोध में रविवार को भारत बंद का आहृवान, भीम आर्मी ने की घोषणा | Bhim Army announces Bharat Bandh on Sunday in protest against CAA, NRC | Patrika News

VIDEO: CAA, NRC और NPR के विरोध में रविवार को भारत बंद का आहृवान, भीम आर्मी ने की घोषणा

locationफिरोजाबादPublished: Feb 22, 2020 04:16:05 pm

Submitted by:

arun rawat

— CAA, NRC और NPR के विरोध में भीम आर्मी ने भारत बंद करने का किया आहृवान, शांति पूर्ण तरीके से करेंगे प्रदर्शन

bharat bandh

bharat band

फिरोजाबाद। भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर के निर्देशन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता CAA , NRC और NPR के विरोध में 23 फरवरी रविवार को भारत बंद करने का आहृवान कर रहे हैं। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने वार्ता करते हुए बताया कि संविधान में लगातार की जा रही छेड़छाड़ को लेकर भीम आर्मी शांति पूर्वक तरीके से भारत बंद करने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: गरीब, असहाय लोगों की मदद को आॅटो कंपनी के कर्मचारियों ने दान किया blood, देखें वीडियो

नहीं होगा प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार संविधान में छेड़छाड़ की जा रही है। CAA, NRC और NPR को लेकर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर के निर्देशन में पूरे देश के अंदर भारत बंद कराने का काम कराया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों, व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की। फिरोजाबाद में भीम आर्मी द्वारा भारत बंद का आहृवान किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो