scriptउन्नाव कांड को लेकर भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो | Bhim Army staged protest at Unnao incident at district headquarters | Patrika News

उन्नाव कांड को लेकर भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 11, 2019 05:17:47 pm

Submitted by:

arun rawat

— जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने जताया विरोध, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल।

Bhim Army

Bhim Army

फिरोजाबाद। उन्नाव कांड को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों द्वारा धरना—प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। उन्होंने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाए जाने की मांग की।
कानून व्यवस्था में सुधार की मांग
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि उन्नाव कांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। प्रतापगढ़ में हुई घटना के दोषियों पर जल्द कार्यवाही की जाए। वहीं दोषी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पैंड किया जाए। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह को तत्काल रिहा किया। जनपद बागपत में ड्यूटी के दौरान हुई सिपाही प्रवीन की हत्या की सीबीआई जांच करायी जाए। धरना प्रदर्शन में भीम आर्मी के दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो