scriptफिरोजाबाद में भाजपा लगा सकती है ब्राहृमण प्रत्याशी पर दांव, इस नेता का चल रहा नाम | BJP fight on Brahmin candidate in Firozabad | Patrika News

फिरोजाबाद में भाजपा लगा सकती है ब्राहृमण प्रत्याशी पर दांव, इस नेता का चल रहा नाम

locationफिरोजाबादPublished: Apr 02, 2019 11:33:17 am

Submitted by:

arun rawat

— सूत्रों के मुताबिक पार्टी आज कर सकती है नाम की घोषणा, अंदरखाने चल रही तैयारी।

bhajpa

bhajpa

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल तक पूरी होनी है। ऐसे में भाजपा अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस जिले में किसी ब्राहृमण प्रत्याशी पर दाव लगा सकती है। इसके लिए रामवीर उपाध्याय का नाम इन दिनों चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक इनके नाम की घोषणा हो सकती है।
ब्राहृमणों को खुश कर सकती है पार्टी
अभी तक फिरोजाबाद जिले से किसी भी ब्राहृमण प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा जा सका है। इस बार भाजपा यह काम कर सकती है। सूत्रों की मानें तो बसपा से पत्नी सीमा उपाध्याय के फतेहपुर सीकरी सीट छोड़ने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। सोशल मीडिया और पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार रामवीर उपाध्याय के रूप में दमदार प्रत्याशी को लाना चाह रही है।
जल्द हो सकता है बड़ा फैसला
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही वह बसपा छोड़कर पत्नी सीमा उपाध्याय सहित भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके भाजपा में जाने की चर्चा वैसे काफी समय से चल रही है, उन्होंने इन चर्चाओं पर विराम भी लगाया। सूत्रों ने बताया कि फिरोजाबाद लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा आज शाम तक हो जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो