scriptवीडियो: इस भाजपा नेता ने कहा चुनाव से पहले किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, जिसे सुनकर खिल जाएगा चेहरा | BJP may lend the loan before Lok Sabha elections | Patrika News

वीडियो: इस भाजपा नेता ने कहा चुनाव से पहले किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, जिसे सुनकर खिल जाएगा चेहरा

locationफिरोजाबादPublished: Dec 14, 2018 03:29:31 pm

Submitted by:

arun rawat

– साढ़े चार साल में भाजपा ने बनाए 15 करोड़ शौचालय, रात्रि चैपाल कार्यक्रम में भाजपाइयों ने गिनाईं उपलब्धियां।

BJP

BJP

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक से 15 दिसंबर तक चलाई जा रही पद यात्रा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को रात्रि चैपाल का आयोजन गांव चिलासनी में किया गया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
चिलासनी में हुआ कार्यक्रम
मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जनहित के बारे में सोचती है। देश में सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने निश्शुल्क जन धन खाते खुलवाए। इसके बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को सीधे खाते में भेजने का काम किया गया। प्रधानमंत्री ने सत्ता में आते ही बिचैलियों का काम समाप्त कर दिया। इस बार भाजपा प्रदेश में 80 सीट जीतने का काम करेगी।
चुनाव से पहले हो सकती है ऋण माफी
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ऋण माफी की सौगात किसानों को दे सकती है। इसे लेकर पार्टी हाईकमान में बातचीत का दौर जारी है। विधानसभा प्रभारी पूर्व सीडीओ लाखन सिंह ने मोदी सरकार में शिक्षा के स्तर को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। विधानसभा संयोजक दीपक राजौरिया, टोली प्रमुख शिवशंकर शर्मा व सह टोली प्रमुख संजय परमार ने ग्रामीणों को भय मुक्त शासन और महिला सम्मान को लेकर चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह बघेल, बृजवीर सिंह चैहान, बालकिशन गुप्ता, अजीत जूरैल, दिनेशपाल सिंह, हरप्रसाद, जयवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, अजय सिसैदिया, सुनील उपाध्याय, राजीव गंगवार, रामनरेश, विनोद कुमार बिन्नू, वीरेश पाल सिंह, गुल्लू आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो