scriptBIG BREAKING: भाजपा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मैनपुरी और फिरोजाबाद से इन्हें बनाया गया प्रत्याशी | BJP releases 16th list firozabad and mainpuri candidate Lok Sabha 2019 | Patrika News

BIG BREAKING: भाजपा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मैनपुरी और फिरोजाबाद से इन्हें बनाया गया प्रत्याशी

locationफिरोजाबादPublished: Apr 03, 2019 06:03:08 pm

फिरोजाबाद से क्षत्रिय चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में मैनपुरी और फिरोजाबाद से प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं। बड़ी बात ये फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी ने क्षत्रिय चेहरे को प्रत्याशी बनाया है।
ये हैं प्रत्याशी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की 16वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और फिरोजाबाद से चन्द्रसैन जादौन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
फिरोजाबाद पर थी सबकी नजर
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सभी की नजर बनी हुई थी। यहां मुख्य लड़ाई वैसे शिवपाल यादव और अक्षय यादव के बीच मानी जा रही है, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार था। वहीं मैनपुरी में अभी तक खबर ये चल रही थी, कि भाजपा कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी, लेकिन यहां से भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok Sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो