scriptLoksabha Chunav 2019: फिरोजाबाद आ रहे अमित शाह, सपा—प्रसपा के लिए खड़ी हो जाएगी मुसीबत | BJP's national president Amit Shah, coming Firozabad on 10 April | Patrika News
फिरोजाबाद

Loksabha Chunav 2019: फिरोजाबाद आ रहे अमित शाह, सपा—प्रसपा के लिए खड़ी हो जाएगी मुसीबत

— लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार फिरोजाबाद आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।

फिरोजाबादApr 09, 2019 / 09:57 am

arun rawat

amit shah

amit shah

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा में तीसरे चरण में मतदान होना है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पूर्व पार्टी नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिले में आ रहे हैं। बुधवार को अमित शाह शहर के पीडी जैन मैदान पर हुंकार भरेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन के लिए वोट मांगेंगे। माना जा रहा है कि उनके आने के बाद सपा और प्रसपा प्रत्याशियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगीं।
भाजपाइयों में दिख रहा जोश
अमित शाह के फिरोजाबाद आने को लेकर भाजपाइयों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। उनके आने को लेकर पीडी जैन कॉलेज के मैदान पर मंच सजाया जा रहा है। भाजपाई कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा प्रत्याशी के लिए जगह—जगह जनसंपर्क किया जा रहा है। भाजपा द्वारा सबसे बाद में प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है। इसलिए पार्टी नेताओं की मंशा है कि कम समय में प्रत्येक विधानसभा में प्रत्याशी को भेजकर जनसंपर्क कराया जाए। जिससे कोई यह ना कह सके कि प्रत्याशी हमारे पास नहीं आया।
20 को आ सकते हैं अखिलेश, मायावती
अमित शाह की रैली के बाद 20 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती भी फिरोजाबाद आ सकते हैं। इनके आने से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के लिए मजबूत पृष्ठभूमि देने की तैयारी में हैं। भाजपा नेता में जोश इसलिए भी नजर आ रहा है कि अभी तक भाजपा कम ही बार यहां से चुनाव जीत सकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है।
दोपहर 12 बजे आएंगे अमित शाह
अमित शाह दोपहर 12 बजे पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर आएंगे। भाजपा बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अमित शाह के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ जाएगा। पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रही है। नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए यह चुनाव लड़ा जा रहा है। पार्टी ने जो प्रत्याशी मैदान में उतारा है उसे जिताना ही पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो