scriptVIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले— तप, त्याग और तपस्या का नाम है राजनीति | BJP state president addressed public meeting Sirsaganj regarding CAA | Patrika News

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले— तप, त्याग और तपस्या का नाम है राजनीति

locationफिरोजाबादPublished: Feb 11, 2020 06:07:04 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के सिरसागंज में सीएए को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम को संबोधित

bhajpa

bhajpa

फिरोजाबाद। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएए को लेकर एक जागरूकता रैली को संबोधित किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने पहले अलग—अलग और फिर मिलकर प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्होंने महिलाओं को साड़ी भी बांटी।
सिरसागंज कार्यक्रम में आए थे प्रदेश अध्यक्ष
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य और सीएए जागरूकता को लेकर सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित जी के बताए मार्ग पर भाजपा आगे बढ़ रही है। उनके बाद दूसरा नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आता है। आज इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
महिलाओं को बांटी साड़ियां
इटावा रोड पर स्थित गिरधारी ग्राउंड में पहुँचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोऱदार स्वागत किया। सीएए के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ व लोगों को संबोधित किया। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने पन्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में बसपा ने लूटा फिर सपा आ गयी दोनों ही पार्टियों ने जनता को लूटने का काम किया। नेता वह होता है कि जो जनता का सम्मान करता है। जनसभा के बाद लगभग दो हजार क्षेत्र की महिलाओं को साडी वितरण की गयी।
यह रहे मौजूद
इस जनसभा में रजनीकान्त महेश्वरी, मेयर नूतन राठोर, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, ललित मोहन जादौन, कार्यक्रम संयोजक अविनाश सिंह भोले, चेयरमेन सिरसागंज सोनी शिवहरे आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो