script#BjpFirozabad फिरोजाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले समाप्त होंगी क्षेत्रीय पार्टिंया, उप चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति, देखें वीडियो | BJP State President Big Statement on Assembly by Re election | Patrika News

#BjpFirozabad फिरोजाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले समाप्त होंगी क्षेत्रीय पार्टिंया, उप चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Aug 03, 2019 07:15:29 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह—जगह हुआ जोरदार स्वागत।— केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का किया बखान।

pradesh adhyaksh

pradesh adhyaksh

फिरोजाबाद। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नगर में आगमन हुआ। जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हिन्दुत्व को लेकर उन्होंने जय श्रीराम और महाराणा प्रताप की जय जयकार की। पार्टी पदाधिकारियों ने गदा भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें—

Theft in firozabad: कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर से जंगला तोड़कर लाखों की चोरी, लाइसेंसी हथियारों को भी ले गए, देखें वीडियो

कई स्थानों पर हुआ स्वागत
शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा। जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। तदोपरांत सुभाष चौराहा पर पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृंदावन लाल गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचा। जहां महापौर नूतन राठौर, जिला मंत्री नीलम दिवाकर समेत अन्य महिला शक्ति द्वारा उनका तिलक व नारियल भेंटकर स्वागत किया गया। मंडी समिति के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने गाड़ी में बैठे ही वार्ता की।
भाजपा जीतेगी उप चुनाव
विधानसभा उप चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 सीटों पर उप चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर विस्तारक लगाए गए हैं। विस्तारक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद आने वाली चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनौतियों से लड़कर ही आगे बढ़ने वाली पार्टी है। यहां हर किसी को मुकाम उसकी मेहनत को देखकर ही मिलता है।
बढ़ रहा है पार्टी का कद
क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का कद तेजी से बढ़ रहा है और क्षेत्रीय पार्टियां समाप्त होती जा रही हैं। वर्तमान में भाजपा की ख्याति बढ़ रही है। विरोधियों के होंसले पस्त हो गए हैं। दूसरे दलों के लोग भी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पार्टियां की नीतियों को देखकर पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़ने वालोंं की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर रामगोपाल लोधी, मनीष असीजा, मुकेश वर्मा, नूतन राठौर, अमोल यादव, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, नानकचन्द्र अग्रवाल, सुनील टंडन, मोहनदेव शंखवार, रश्मि सिंह, मोना सिंह, बाला, ऊषा, मीनाक्षी शर्मा, शिवानी शर्मा, राजेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम परमार, अनंत प्रताप सिंह, विनोद पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नलिन कुमार गोलू आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो