scriptइस जिले में विगत छह माह के अंदर खुल गए दो दर्जन से अधिक होटल और गेस्ट हाउस, इनमें होता है ऐसा गंदा काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान | Body trade business going on in Firozabad hotels | Patrika News

इस जिले में विगत छह माह के अंदर खुल गए दो दर्जन से अधिक होटल और गेस्ट हाउस, इनमें होता है ऐसा गंदा काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान

locationफिरोजाबादPublished: Nov 20, 2019 12:32:18 pm

Submitted by:

arun rawat

— कार्रवाई करने से बच रही पुलिस, हाईवे किनारे दुकानों में लगे होटलों के बोर्ड।

Hotel

Hotel

फिरोजाबाद। आखिर आपने कभी सोचा है कि हाईवे किनारे अचानक होटल और गेस्ट हाउसों की इतनी बाढ़ सी क्यों आ गई है। अचानक तेजी से होटलों और गेस्ट हाउसों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इन होटलों में जाने से पुलिस भी कतराने लगी है। दरअसल, होटल के नाम पर यहां देह व्यापार के धंधे किए जा रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी पुलिस इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है।
हाईवे पर हैं सबसे अधिक
एत्मादपुर सीमा के बाद फिरोजाबाद जिले में आंकलन करें तो विगत छह माह के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक होटल और गेस्ट हाउस खुले हैं। यही नहीं एक—दो दुकानों में भी होटल संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो कुछ को छोड़कर बाकी गेस्ट हाउसों का रिकार्ड भी पुलिस और प्रशासन के पास नहीं है। ऐसे में अवैध रूप से संचालित हो रहे इन होटलों और गेस्ट हाउस किसकी शह पर संचालित हो रहे हैं।
डेढ़ लाख देते हैं एक साल का किराया
एटा रोड पर संंचालित एक गेस्ट हाउस संचालक की मानें तो वह एक साल का डेढ़ लाख रुपया किराया देते हैं। उसके बाद जो भी यहां आता है उसकी व्यवस्था करते हैं जबकि गेस्ट हादस में खाने—पीने का कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है। गेस्ट हाउस में कुल पांच कमरे हैं। यही नहीं अन्य होटलों और गेस्ट हाउसों में जमकर देह व्यापार के धंधे संचालित किए जा रहे हैं। इन गेस्ट हाउसों के सामने कुछ देर रुकने के बाद ही आप स्वयं वहां से अलग हटकर खड़े हो जाएंगे। यहां थोड़ी—थोड़ी देर में युवक और युवतियां आते जाते नजर आ जाएंगे।
बाहर से आते हैं युवक—युवतियां
यहां के होटलों और गेस्ट हाउसों में दूसरे जिलों से भी युवक और युवतियां आते हैं। इस जगह को सुरक्षित मानते हुए यहां युवक—युवतियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इस मामले में एसएसपी सचिन्द्र पटेल का कहना है कि ऐसी किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से होटल या गेस्ट हाउस संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो