scriptआगरा रैली में शामिल होने को बड़ी संख्या में फिरोजाबाद से पहुंच रहे भाजपाई, तीन दिन से चल रहा था कैंपेन | CAA Bhajpa rally in agra attend firozabad bjp leaders | Patrika News

आगरा रैली में शामिल होने को बड़ी संख्या में फिरोजाबाद से पहुंच रहे भाजपाई, तीन दिन से चल रहा था कैंपेन

locationफिरोजाबादPublished: Jan 23, 2020 03:06:00 pm

Submitted by:

arun rawat

— विगत कई दिनों से क्षेत्र में भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क कर रहे थे भाजपाई।

rally

rally

फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधित कानून को लेकर आगरा में होने वाली भाजपा की महारैली में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद से भी काफी संख्या में भाजपाई आगरा पहुंचेंगे। इसके लिए विगत कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भाजपाई जगह—जगह जाकर रैली में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील कर रहे थे।
सीएए को लेकर किया जा रहा जागरूक
विपक्षियों द्वारा सीएए को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा द्वारा यह रैली आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष्द्वा मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि भाजपा इस रैली के माध्यम से सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। इस रैली में कई जिलों से भाजपा पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के लोग भी शामिल होने के लिए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे
जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने बताया कि आगरा में होने वाली रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा के दिग्गज आएंगे। दोपहर 12 बजे के बाद जिले से तमाम गाड़ियां आगरा के लिए निकलेंगी। इसमें काफी संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे। सीएए के महत्व को हर कोई जान सके इस रैली का यही उद्देश्य रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो