scriptकैबिनेट मंत्री ने खेतों में जाकर लिया किसानों के नुकसान का जायजा | cabinet minister sp singh baghel visited farms of disaster Victim | Patrika News

कैबिनेट मंत्री ने खेतों में जाकर लिया किसानों के नुकसान का जायजा

locationफिरोजाबादPublished: Apr 16, 2018 07:51:27 am

मृतक किसान की पत्नी को दी आर्थिक मदद, पीड़ितों की हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल
फिरोजाबाद। पिछले सप्ताह आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचायी थी। जिसमें किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों का हाल जानने के लिए रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों से नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मृत किसान की पत्नी को आर्थिक मदद का चेक दिया। साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आंधी में हुआ था काफी नुकसान
11 अप्रैल की रात आई तेज आंधी और बारिश में ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। दैवीय आपदा में एक किसान की भी मौत हो गई। प्रभावित किसानों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल धीरपुरा क्षेत्र के घुरकुआ गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने मृत किसान दयानंद की पत्नी राजकुमारी को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों के खेत में जाकर नुकसान का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण, ये बोले एससी आयोग के चेयरमैन

पीड़ितों के साथ है सरकार
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस आपदा में जिस किसी का नुकसान हुआ है, सरकार उनके साथ है। सरकार का प्रयास रहेगा कि प्रभावित व्यक्ति तक हर संभव मदद पहुंचे। शासन द्वारा लाखों रुपए दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए जारी किया गया है। इस दौरान किसानों ने कैबिनेट मंत्री को आप बीती सुनाई। किसानों ने बताया कि इस आपदा में किसी की भैंस तो किसी की बकरी की मौत हो गयी। इनमें से कुछ लोगों को तो आर्थिक मदद मिल गयी है लेकिन अभी भी काफी लोग मदद से वंचित रह गए हैं। मंत्री ने वंचित किसानों को आर्थिक मदद दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, आकाश शर्मा, महीपाल निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो