scriptफिरोजाबाद में चुनाव लड़ने के लिए आखिर क्यों सैफई परिवार से आता है प्रत्याशी, भाजपा के इस नेता ने किया खुलासा, देखें वीडियो | Candidate contest Lok Sabha elections from Saifai family in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में चुनाव लड़ने के लिए आखिर क्यों सैफई परिवार से आता है प्रत्याशी, भाजपा के इस नेता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

— भाजपा के जिला मंत्री ने सैफई परिवार पर लगाया कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप, कहा फिरोजाबाद में कार्यकर्ताओं को नहीं मिलती टिकट।

फिरोजाबादMar 12, 2019 / 06:47 pm

arun rawat

sapa

sapa

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद को सपा का गढ़ ऐसे ही नहीं कहा जाता। यहां लोकसभा चुनाव में सैफई परिवार से ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में आता है। विगत दस साल से अधिक की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने सैफई परिवार के ही व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा जबकि चुनाव में सबसे अधिक मेहनत पार्टी का कार्यकर्ता करता है। इसे लेकर भाजपा के जिला मंत्री ने सैफई परिवार को जमकर घेरा।
ये बोले जिला मंत्री
भाजपा के जिला मंत्री दीपक चौधरी ने कहा कि यह सपा की पुरानी मानसिकता रही है। सैफई परिवार ने जब भी फोकस किया अपने ही परिवार पर किया है। आपने पिछले लोकसभा चुनाव में देखा होगा कि उनके ही परिवार के पांच लोग चुनाव जीते थे जबकि बाकी सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए थे। सपा ने कभी अपने कार्यकर्ता को आगे नहीं बढ़ने दिया। वह जानती है कि उनका कार्यकर्ता यदि आगे बढ़ेगा तो उनके समकक्ष पहुंच जाएगा। इसलिए सपा कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका नहीं देती।
अखिलेश भी लड़ चुके चुनाव
इस लोकसभा सीट पर पहले अखिलेश यादव, उनके बाद डिंपल यादव, उनके बाद अक्षय यादव और अबकी बार फिर अक्षय यादव को प्रत्याशी बनाया है। फिरोजाबाद जिले में क्या सपा के पास कोई और प्रत्याशी नहीं हैं।

Home / Firozabad / फिरोजाबाद में चुनाव लड़ने के लिए आखिर क्यों सैफई परिवार से आता है प्रत्याशी, भाजपा के इस नेता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो