scriptVIDEO: सुहागनगरी में चार अरब की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री, सजकर तैयार हो रहा मंच | Chief Minister will flag off four billion projects in Suhaganagari | Patrika News

VIDEO: सुहागनगरी में चार अरब की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री, सजकर तैयार हो रहा मंच

locationफिरोजाबादPublished: Sep 13, 2019 10:36:06 am

— 248.23 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 142.77 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।— शनिवार को फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा के ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री।

Yogi

Yogi

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा में पहली बार जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही फिरोजाबाद वासियों को अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात देने का काम भी करेंगे। वह टूंडला के मंच से करीब चार अरब रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रशासन ने तैयार की सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन बजे हैलीकॉप्टर द्वारा टूंडला नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूरी हो चुकीं और होने वाली परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने करीब 160 से अधिक परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली है। जिनकी लागत करीब चार करोड़ रुपए है। सभा में 10 हजार लाभार्थियों को भी बुलाया गया है।
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि 248.23 करोड़ रुपए की धनराशि से तैयार 129 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। जिनमें जसराना नवीन नहर परियोजना, कानपुर—टूंडला रेल मार्ग पर पुुल, शिकोहाबाद व फिरोजाबाद में आश्रय भवन, कान्हा गोशाला, पचोखरा, शंकरपुर, अनवारा और चुल्हावली में अंत्येष्टि स्थल शामिल हैं।
इनका होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा 142.27 करोड़ रुपए से 32 कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा। जिनमें सड़कें, हिरनगांव के पास पुल, टूंडला और शिकोहाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज, गो संरक्षण केन्द्र कठफोरी निर्माण, छारबाग में शमशान का निर्माण शामिल हैं।
यहां बनेंगी पार्किंग
मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर फिरोजाबाद से आने वाले वाहनों को केडी होटल के सामने खाली प्लाट में पार्क कराया जाएगा। एटा और आगरा से आने वाले वाहन स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पास, वीआईपी पार्किंग बीरी सिंह इंटर कॉलेज में बनेगी। पत्रकारों के लिए पुल के नीचे पार्किंग बनाई गई है।
एसी तैयार हो रहा मंच
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंच पर एसी लगाए गए हैं। पांडाल में भी पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है। मंच के आगे वीआईपी के बैठने के लिए सोफे डाले गए हैं। वहीं अन्य लोगों के लिए कुर्सियां डाली गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो