scriptNegligence Nagar Nigam Firozabad: घर के बाहर खेल रहे मासूम Child की Drain में गिरकर मौत, देखें वीडियो | Child Death in falling drain Firozabad | Patrika News

Negligence Nagar Nigam Firozabad: घर के बाहर खेल रहे मासूम Child की Drain में गिरकर मौत, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jul 21, 2019 05:01:39 pm

Submitted by:

arun rawat

— नगर निगम ने नहीं कराई गहरे नाले की बेरीकेडिंग। — सांड को अपनी ओर आता देख बालक घबरा गया।— भागने के चक्कर में गिर गया नाले में, हो गई मौत।

drain death

drain death

फिरोजाबाद। नगर निगम की लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा गहरे नाले के दोनों ओर बेरीकेडिंग नहीं लगवाई गई है। इसकी वजह से उनका मासूम बच्चा नाले में गिर गया और मौत हो गई। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में बिजली काटने गए अवर अभियंता को दौड़ाकर पीटा, बकाएदार का कनैक्शन काटने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

यह था पूरा मामला
पूरा मामला आसफाबाद के समीप का है। लहरी हॉस्पिटल के सामने बने गंदे नाले के समीप एक हर्षित नाम का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां अचानक एक सांड आ गया। सांड को सामने देखकर बच्चा घबरा गया और बचने के लिए घर की ओर भागने लगा। हड़बड़ाहट में बच्चा नाले में गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी होने पर एक युवक नाले में बच्चे को खोजने लगा। कुछ देर बाद नाले में बच्चे का पैर नजर आया। जिसे पकड़कर युवक ने उसे बाहर निकाला।
drain death
जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
परिवारीजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर शहर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम ने गहरे नाले के दोनों ओर बेरीकेडिंग नहीं लगवाई। इसकी वजह से उनके बच्चे की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि यदि नगर निगम द्वारा नाले के आस—पास बेरिकेडिंग लगाई होती तो यह हादसा नही होता। नगर निगम की बड़ी लापरवाही है यह। पहले भी कई बार बच्चे गिरे हैं इसमें तब भी सबक नही लिया गया।
drain death
विधायक ने किया सहायता राशि का एलान
शहर विधायक मनीष असीजा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक बच्चे के परिवारीजनों को राहत कोष से पांच लाख रुपए दिलवाए जाने की घोषणा की। विधायक का कहना है कि नाले के चारों ओर बेरीकेडिंग लगवाए जाने को लेकर नगर निगम अधिकारियोें से वार्ता की जाएगी। फिर भी परिवारीजन अपने बच्चों का खेलते समय ध्यान रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो