scriptVIDEO: सुहागनगरी में बाल दिवस की धूम, इस तरह शैक्षणिक संस्थानों में मना चाचा नेहरू का जन्मदिवस | Children's Day was celebrated with great pomp in Suhaganagari | Patrika News

VIDEO: सुहागनगरी में बाल दिवस की धूम, इस तरह शैक्षणिक संस्थानों में मना चाचा नेहरू का जन्मदिवस

locationफिरोजाबादPublished: Nov 14, 2019 04:46:56 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मचाया धमाल।

Bal Diwas

Bal Diwas

फिरोजाबाद। गुरुवार को सुहागनगरी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शिक्षकों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। कई शैक्षिक संस्थाओं में भारत का नक्शा बनाकर देशभक्ति का परिचय दिया गया। एमएस स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में भी बाल दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें—

Once Upon A Time 70 साल में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बन गया यहां का जिला अस्पताल, देखें वीडियो

बच्चों के प्रिय थे जवाहर लाल नेहरू
जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्हें बच्चों से बहुत अधिक लगाव था। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे। आज भी चाचा नेहरू को उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन बच्चे उनके जीवन पर आधारित नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। बच्चों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शिक्षक—शिक्षिकाओं ने बच्चों की हौंसलाफजाई की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो