scriptप्रतिबंध के 72 घंटे बाद आज फिरेाजाबाद में दहाड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो | CM Yogi Adityanath roar in firozabad, 72 hours after ban | Patrika News
फिरोजाबाद

प्रतिबंध के 72 घंटे बाद आज फिरेाजाबाद में दहाड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो

— मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला, सजकर तैयार हुआ मंच।

फिरोजाबादApr 19, 2019 / 11:19 am

अमित शर्मा

Yogi

Yogi

फिरोजाबाद। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिबंध के 72 घंटे बाद आज फिरोजाबाद की सरजमीं पर अपनी गर्जना से विरोधियों के हौंसलों को पस्त कर देंगे। वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। भड़काऊ भाषण के चलते चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बाद आज उनकी पहली जनसभा होगी।
चन्द्रसेन हैं भाजपा प्रत्याशी
भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा से डॉ. चन्द्रसेन को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे मेें भाजपा कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती। पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद की सरजमीं पर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
मैदान पर तैयारियां पूरी
लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह हैलीकॉप्टर से सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर आएंगे। उनके आगमन को लेकर मंच सज चुका है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने तैयारियों का जायजा लिया। मैदान पर हैलीपैड़ भी बनकर तैयार हो चुका है। भाजपा नेताओं के बैठने के लिए भी जनसभा में आने वाले लोगों के लिए भी कुर्सी और पानी की व्यवस्था की गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो