scriptELECTION RESULT: कांग्रेस के इस नेता ने कहा, पांच राज्यों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ, पार्टी का बढ़ेगा जनाधार, देखें वीडियो | Congress will increase in five states, BJP will have to clean | Patrika News

ELECTION RESULT: कांग्रेस के इस नेता ने कहा, पांच राज्यों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ, पार्टी का बढ़ेगा जनाधार, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 11, 2018 11:39:45 am

Submitted by:

arun rawat

— पांच राज्यों के चुनावों के रूझानों से कांग्रेसियों में खुशी की लहर, मिशन 2019 के चुनावों को लेकर जगी आस।

Congress

Congress

फिरोजाबाद। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर आज मतगणना जारी है। इसको लेकर रूझान आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में भाजपा को करारी शिकस्त मिलती नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ने लगी है। मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति खराब है।
बढ़ेगा कांग्रेस का जनाधार
सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग दावा करते हैं कि देश की जनता ने हिटलरशाही का भाजपा को करारा जबाव दिया है। भाजपा सरकार ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए हैं। नोटबंदी, जीएसटी जैसे कानून लाकर लोगों को लाइन में लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
भाजपा का होगा सूपड़ा साफ
उन्होंने कहा कि भाजपा का अब सूपड़ा साफ होने वाला है। राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की कगार पर पहुंच गई। छत्तीसगढ़ भी भाजपा हारने की कगार पर है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा से टक्कर में है। रूझानों को लेकर कांग्रेस में खुशी की लहर है। कांग्रेंसियों का मानना है कि इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर पेश करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो