scriptविधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त तो कांग्रेसियों ने इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियो | Congressmen celebrate Dhole Nagade on the edge of Congress | Patrika News

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त तो कांग्रेसियों ने इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 11, 2018 05:06:47 pm

Submitted by:

arun rawat

– राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बढ़त को लेकर उत्साहित हैं कांग्रेसी, मिष्ठान बांटकर किया खुशी का इजहार।

cONGRESS

cONGRESS

फिरोजाबाद। कांग्रेस को मिली बढ़त से कांग्रेसी उत्साहित हैं। सुहागनगरी में कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेसियों ने इसे मिशन 2019 का ट्रेलर बताया। क्रांगेसियों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव की स्थिति इन पांच सीटों से स्पष्ट हो गई है। देश की जनता मोदी सरकार से सहमत नहीं है। इसलिए अब बदलाव चाहती है। यह बदलाव का पहला चरण है।
जमकर झूमे कांग्रेसी
फिरोजाबाद में दोपहर बाद से ही कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मध्य प्रदेश की सीट को लेकर चल रही उठापठक को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का कहना है कि कांग्रेस तीन राज्यों में बहुमत प्राप्त करने की कगार पर है। अन्य दो राज्यों में भी कांग्रेस को भाजपा से अधिक सीटें प्राप्त हुई हैं। इस विधाानसभा चुनाव में पांच राज्यों की जनता ने भाजपा को उसकी सही जगह बता दी है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।
2019 में बनेगी कांग्रेस सरकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को लेकर भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा में अभी से चिंतन शुरू हो गया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर ट्रेलर के रूप में है। देश की जनता भाजपा को 2019 के चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। अबकी बार देश में कांग्रेस सरकार बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो