scriptVIDEO: ट्रंप के आगमन से पूर्व दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेसी | Congressmen mourn murder of victim's father before arrival of Trump | Patrika News

VIDEO: ट्रंप के आगमन से पूर्व दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेसी

locationफिरोजाबादPublished: Feb 24, 2020 11:04:41 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव ने की मुलाकात, आगरा में आज आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

congress

congress

फिरोजाबाद। आगरा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज आगमन हो रहा है। उनके आने से पूर्व सुहागनगरी में कांग्रेसियों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या होने पर उनके घर पहुंचकर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हए परिवार के सुख दुख में पूरी तरह मदद करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: विवाहिता ने खाया विषाक्त, ट्रॉमा सेंटर के सामने भिड़ गए मायका और ससुराली पक्ष, देखिए लाइव वीडियो

देर शाम पहुंचे पीड़िता के घर
रविवार शाम शिकोहाबाद जाते समय मीरा चौराहे पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित सिंह का स्थानीय कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस नेता शहर के मोहल्ला तिलक नगर पहुंचे। जहां उन्होंने रेप पीड़िता के पिता की हत्या किए जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को उनके सुख दुख में साथ रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, सतीश चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र यादव, विपिन धारिया, मनोज अग्रवाल, सुमित कुमार मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो