scriptVIDEO: प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, उन्नाव रेप कांड को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | Congressmen protest demonstration in Firozabad due to Unnao rape case | Patrika News

VIDEO: प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, उन्नाव रेप कांड को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

locationफिरोजाबादPublished: Dec 08, 2019 03:25:37 pm

Submitted by:

arun rawat

— गांधी पार्क पर कांग्रेसियों ने किया धरना—प्रदर्शन, दोषियों को कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग।

Congress

Congress

फिरोजाबाद। हैदराबाद के बाद अब यूपी के उन्नाव में हुए रेप कांड को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट कुमार पंकज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें—

रेलवे आवास की छत पर जैविक तरीके से खेती कर लाखों कमा रहा ट्रेन गार्ड, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

रेप कांड पर जताया रोष
कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। दुष्कर्म की घटना के बाद भी आरोपी खुलेआम चैन की सांस ले रहे हैं। इस सरकार में अपराध चरम सीमा पर हैं। कांग्रेसियों ने उन्नाव कांड में रेप पीड़िता के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और उनको फांसी देने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो