scriptगर्भवती महिला को छोड़कर फरार हो गया ठेकेदार, तीन साल से रख रहा था अपने साथ | Contractor escaped leaving pregnant woman in Firozabad | Patrika News

गर्भवती महिला को छोड़कर फरार हो गया ठेकेदार, तीन साल से रख रहा था अपने साथ

locationफिरोजाबादPublished: May 26, 2021 04:30:52 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल का मामला, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर।

woman

पुलिस चौकी पर पहुंची महिला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। पति को भगाकर महिला को अपने साथ रख रहा ठेकेदार महिला के गर्भवती होने के बाद छोड़कर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें—

लोगों की सूझ बूझ से गिरा कोरोना का ग्राफ, 10 दिन में 18 की मौत

यह था पूरा मामला
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी महिला रूबी देवी पत्नी संतोष कुमार का कहना है कि वह कई सालों से यहां पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसी मकान में ठेकेदार देवेश कुमार भी रहता था। पति उसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। पीड़िता के मुताबिक एक दिन ठेकेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसने पूरी घटना पति को बताई। पति ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया जबकि उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ रख लिया।
करता रहा शारीरिक शोषण
महिला के मुताबिक वह उसे तीन साल से उसे अलग मकान में रख रहा था। अब वह सात माह की गर्भवती हो गई तो ठेकेदार उसे छोड़कर भाग गया। असहाय हुई महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने ठेकेदार पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया है। इस मामले में राजा का ताल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि ठेकेदार घर छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो