scriptसुहागनगरी में बढ़ रहा कोरोना से मौत का ग्राफ अब तक 18 की मौत, 311 संक्र मित | corona patient 18 death and 311 active case in firozabad | Patrika News

सुहागनगरी में बढ़ रहा कोरोना से मौत का ग्राफ अब तक 18 की मौत, 311 संक्र मित

locationफिरोजाबादPublished: Jun 06, 2020 10:51:40 am

Submitted by:

arun rawat

— स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी नहीं रहे अछूते, एक दिन में मिले 14 नए केस।

corona

corona

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 311 पर पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ होकर 18 हो गई है। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 14 संक्रमित पाए गए। एक जून से अब तक चौबीस घटों में सबसे ज्यादा केस आए हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित पाए गए लोगों में नगर निगम का ठेका सफाई कर्मचारी और सिरसागंज के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है।वहीं सैफई में भर्ती महिला की मौत हो गई।
लगातार मिल रहे कोरोना पॉजीटिव
सिरसागंज सीएचसी के पांच कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शहर के न्यू रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक और संत नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी के अलावा हाथवंत क्षेत्र के गाव संदलपुरा निवासी 21 वर्षीय महिला, शहर के आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, तिलक नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, तथा नगला बरी निवासी महिला की रिपोर्ट संक्रमित मिली। महिला को दो जून को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर से सैफई रेफर किया गया था, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत के पहले आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाई गई थीं। सैफई से देर शाम शव भिजवाया गया। महिला के पति और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जाएगा। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 नए केस पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक गुजरात से लौटा मजदूर भी है। डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर वापस भेजे गए हैं। लोग सावधानी बरतें।
कोरोना एक नजर में-

– कुल संक्रमितों की संख्या-311
– कुल लिए गए सैंपल–5456
– सैंपलों की मिली रिपोर्ट-5116
– ठीक हुए मरीजों की संख्या-217
– कुल हुई मृत्यु—18
– सैंपल रिपोर्ट का इंतजार-340
– एक्टिव केसों की संख्या–65
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो