थाना टूंडला क्षेत्र के गांव दिनहुली में शुक्रवार सुबह एक गाय की बेरहमी सेे हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि गाय खेत में चली गई थी। उसके बाद समुदाय विशेष के एक युवक ने सरिया से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने गाय के शरीर को सरिया से गोद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई।
घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला गौ सेवा की बैठक में जिला गो सेवा प्रमुख ऋषि उपाध्याय, सह जिला गौ सेवा प्रमुख पवन प्रधान, खंड गो सेवा प्रमुख विवेक पाराशर, धर्म जागरण जिला प्रमुख अनुराग, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत सिंह जुरैल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी से आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।