scriptनहर सूखने पर पानी की तलाश में नर्सरी तक पहुंच गया मगरमच्छ, मच गया हड़कंप | Crocodile came out in nursery in Shikohabad | Patrika News
फिरोजाबाद

नहर सूखने पर पानी की तलाश में नर्सरी तक पहुंच गया मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

— शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला, ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर बरसाए ईंट पत्थर

फिरोजाबादJun 17, 2020 / 06:15 pm

arun rawat

Crocodile

Crocodile

फिरोजाबाद। नहर और नदियां सूखने लगी हैं। जल दोहन के कारण जमीन में पानी की कमी होने लगी है। इसके चलते पानी में रहने वाले जानवर जीवन की खोज में इधर—उधर भटक रहे हैं। ऐसे ही बुधवार को पानी की खोज में एक मगरमच्छ पौधों की नर्सरी में पहुुंच गया। जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। उसे भगाने के लिए लोगों ने ईंट पत्थर भी बरसाए। कई घंटे बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़कर ले गई।
सूख गई नहर
शिकोहाबाद में नहर सूखने के कारण मगरमच्छ नहर किनारे बनी नर्सरी में पहुंच गया। सुबह जब मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ ने मगरमच्छ पर ईंट-पत्थर फेंके जिसके बाद मगरमच्छ झाड़ियों में घुस गया। सूचना के कई घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने वन्य जीव संरक्षण टीम को जानकारी दी। आगरा से टीम दोपहर मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
पकड़कर ले गई टीम
दिखतौली नहर पुल के समीप बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को नर्सरी में घूमते हुए देखा। विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग मगरमच्छ पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिससे मगरमच्छ परेशान हो गया। सूचना पर वन विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौके पर पहुंचा और उसने ग्रामीणों को समझा कर उस पर ईंट पत्थर फेंकने से रोका, वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन्यजीव संरक्षण टीम को फोन कर सूचना दी।

Home / Firozabad / नहर सूखने पर पानी की तलाश में नर्सरी तक पहुंच गया मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो