थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के सत्यनगर निवासी संजीव कुमार पुत्र किशनलाल सीआरपीएफ में जवान है। बुधवार को गांव में उसकी भतीजी की शादी थी। परिवार के सभी लोग ताला लगाकर गांव में शादी समरोह में शामिल होने के लिए चले गए थे। सुबह पड़ोस के लोगों ने फोन के जरिए उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

मौके पर पहुंचा परिवार
जानकारी होने पर पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। जहां घर के बाहर दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पडत्रा था। अलमारी पूरी खाली थी। मकान स्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने घर में रखा कीमती सामान कुछ भी नहीं छोड़ा। यहां तक कि चोरों ने रसोई में रखे सामान को भी खंगाल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।