scriptहाईटेंशन विद्युत टावर पर लटका मिला व्यक्ति का शव | Dead Body found hanging high tension electric tower in firozabad | Patrika News

हाईटेंशन विद्युत टावर पर लटका मिला व्यक्ति का शव

locationफिरोजाबादPublished: Apr 03, 2021 11:17:46 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना नगला सिंघी क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के पास की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

Hanging

घटना स्थल पर जानकारी करते सीओ टूंडला देवेन्द्र कुमार व पुलिस फोर्स

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव हाईटेंशन विद्युत टावर पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक आगरा निवासी बताया गया है। फिलहाल व्यक्ति की आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें—

सट्टे का नंबर न फंसने पर युवक ने किया था बाबा पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी
शनिवार सुबह थाना नगला सिंघी क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के समीप खेत में लगे हाईटेंशन विद्युत टावर पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी ग्रामीणों ने नगला सिंघी पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कमला शंकर समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें—

दस साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले को मिली फांसी की सजा, रहम की मांगने लगा भींख
सीओ ने दी जानकारी
सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक का नाम सतेन्द्र है। वह आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर मृतक यहां कैसे आया और किस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो