script

VIDEO: घर के अंदर खून से लथपथ मिला वृद्ध अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका

locationफिरोजाबादPublished: Jan 20, 2020 11:44:43 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना टूंडला के मेन बाजार का मामला, मृतक के पुत्र—पुत्रवधु रहते हैं पुणे में।

murder

murder

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला मेन बाजार में एक वृद्ध अधिवक्ता का घर के अंदर शव मिलने पर हड़कंप मच गया। वृद्ध अकेले घर के अंदर रहते थे। उनके पुत्र और पुत्रवधु पुणे में रहते थे। उनकी कई दुकानें किराए पर उठी हुई थीं। घटना को लेकर डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है।
अकेले रहते थे मृतक
टूंडला मेन बाजार निवासी 74 वर्षीय चिंतामणि जैन एडवोकेट के पुत्र प्रशांत जैन पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी दोनों पुत्रियों दीप्ति जैन व निधि जैन भी शादी के बाद पूणे में रहती हैं। रविवार शाम उनकी छोटी पुत्री निधि का फोन उनके परिचित अनुराग शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी किशन स्वरूप का अहाता मैन रोड के पास आया। निधि ने बताया कि वह अपने पिता से बात करने के लिए दो दिन से प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनका मोबाइल बंद है। निधि के कहने पर अनुराग उनके घर गए तो चिंतामणि जैन घर में मृतावस्था में मिले।
पुलिस को दी जानकारी
यह देखकर घबराए अनुराग सीधे थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस एवं टूंडला में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी पहुंच गये। कुछ ही देर में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया। पूरे घर की सघनता से छानबीन की गई। इस दौरान पुलिस को शव के ऊपर एक कपड़ा पड़ा था। उल्टे पड़े शव को सीधा किया तो सिर से खून बहकर सूख गया था। कमरे के पास जीने के बराबर टूटी चूड़ियां व आपत्तिजनक सामान मिलने से उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो