scriptपिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने किया ऐसा काम जिसके बाद गरीबों के चेहरे पर आ गई मुस्कान, देखें वीडियो | death anniversary of father, son distributed poor blankets, food | Patrika News

पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने किया ऐसा काम जिसके बाद गरीबों के चेहरे पर आ गई मुस्कान, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 26, 2018 03:27:41 pm

Submitted by:

arun rawat

— पचोखरा पशु हाट मालिक लक्ष्मीनरायन उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गरीबों को खिलाया गया भोजन, बांटे गए कंबल।

Kambal

Kambal

फिरोजाबाद। वैसे तो हर कोई अपने पिता को बहुत प्यार करता है लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो पिता की आत्मा की शांति के लिए गरीबों का भला करने में पीछे रहते हैं। कई वर्षो पुरानी पचोखरा पशु हाट के मालिक लक्ष्मी नारायन की 9वीं पुण्यतिथि पर उनके भाई पं. जगत नरायन उपाध्याय और उनके पुत्र बृजेश उपाध्याय ने न केवल गरीबों का पेट भरा बल्कि सर्दी से बचने के लिए उन्हें गर्म कंबल भी वितरित किए।
गरीबों का करते थे भला
पचोखरा पशु हाट को आज देश भर में लोग जानते हैं। इसकी पशु हाट की स्थापना लक्ष्मी नरायन उपाध्याय ने की थी। पैंठ स्थापित करने के साथ ही उन्होंने आस—पास क्षेत्र के गरीबों को रोजगार देने का काम शुरू किया था। जो भी उनके यहां फरियाद लेकर आता था। वह उनकी मदद को हर समय तैयार रहते थे।
आज भी आते हैं लोग
पचोखरा पशु हाट का संचालन उनकी मौत के बाद उनके भाई जगत नरायन उपाध्याय ने किया। उनके बाद अब उनके पुत्र बृजेश उपाध्याय कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। लोगोें ने दुआएं दीं। कंबल लेने आने वाले गरीबों को भोजन भी कराया गया। इस मौके पर विजय कपिल, संतोष उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो