फिरोजाबाद

आशियाना बनाने के ख्वाब को पूरा करने के लिए दिन रात करता था मेहनत, ऐसा हुआ हश्र कि मंजर देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, देखें वीडियो

— थाना दक्षिण क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे के बाद बिखर गए पत्नी और बच्चों के सपने, आंखों के नहीं थम रहे आंसू।

फिरोजाबादApr 27, 2019 / 09:36 am

अमित शर्मा

death

फिरोजाबाद। बच्चों के लिए सपने का आशियाना बनाने के लिए वह दिन रात मेहनत करता था। बच्चों को छत देने के लिए उसने मकान बनवाने का काम भी शुरू करा दिया। अपने निर्माणाधीन मकान को देखकर वह बच्चों के साथ खुश हो रहा था तभी एक ऐसा हादसा आया कि निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर पड़ा और उसी के नीचे दबकर पिता—पुत्री की मौत हो गई।
 

 

रेहड़ी चलाकर कर रहा था लालन—पालन
थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी शमीम (40) पुत्र शाहबुद्दीन रेड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने थाना लाइनपार के दतौजी में मकान बनवाया है। वह मकान में भराव करा रहा था। उसके बच्चे वहीं खड़े थे। इसी दौरान एक ओर से मिट्टी की ढाय गिर पड़ी। हादसे में शमीम उसकी पुत्री मेहवसी और बेटा आहिल मिट्टी में दब गए। हादसा होते ही वहां मौजूद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पता चलते ही वहां काफी लोग आ गए। लोगों ने आनन-फानन में उन लोगों को बाहर निकाला।
जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मिट्टी में दबने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। तीनों अचेत हो गए। उनकी हालत देख पत्नी रोने लगी। आनन-फानन में लोगों ने उनको उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद शमीम व मेहवसी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का पता चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही मोहल्ले के लोग व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। वह लोग भी रोने लगे। हादसे के पता चलते ही अस्पताल में काफी लोग एकत्रित हो गए। महिलाओं के रुदन से अस्पताल में गमगीन माहौल व्याप्त हो गया।
परिवार में मच गया कोहराम
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी शमीना की रोते-रोते हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाने का काफी प्रयास किया। पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिसे भी हादसे का पता चला वे अस्पताल पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचे सपा नेता अवनीन्द्र यादव ने मृतक के परिवार को पांच लाख सहायता राशि दिलवाए जाने की मांग की है।

Home / Firozabad / आशियाना बनाने के ख्वाब को पूरा करने के लिए दिन रात करता था मेहनत, ऐसा हुआ हश्र कि मंजर देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.