scriptVIDEO: फिरोजाबाद में जिंदा जला दिल्ली का युवक, तड़प—तड़प कर तोड़ा दम | Delhi's youth burnt alive in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: फिरोजाबाद में जिंदा जला दिल्ली का युवक, तड़प—तड़प कर तोड़ा दम

— फिरोजाबाद की संगम लॉज में काम करता था, लॉज में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग।

फिरोजाबादSep 21, 2019 / 02:58 pm

अमित शर्मा

Fire Death

Fire Death

फिरोजाबाद। दिल्ली के युवक की फिरोजाबाद में जलने से मौत हो गई। मृतक शहर के एक लॉज में काम करता था। कमरे से धुंआ उठता देख आस—पास के लोगों ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ा गया लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। आग लगने के पीछे के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बोला भाजपा सरकार पर हमला बोले— बढ़ रही बेरोजगारों की फौज, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

थाना उत्तर का है मामला
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित संगम लॉज पर एक 36 वर्षीय बबूल नामक युवक काम करता था। वह दिल्ली का रहने वाला था। शनिवार सुुबह लॉज से अचानक धुआं निकलता देख लॉज में काम कर रहे लोगों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमरे के अंदर से धुआं निकल रहा था। लोगों ने खोलने का प्रयास किया लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुल सका।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: जन्मदिन मनाए जाने से खफा ताई ने भतीजे को दी मौत, ईंटों से दबाकर रखा शव, दुर्गंध आने पर खुला राज

मौके पर मिली मिट्टी के तेल की कट्टी
कमरे के अंदर युवक के जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। युवक का शव धू—धूकर जल रहा था। शव के समीप ही मिट्टी के तेल की कट्टी रखी हुई थी। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो