scriptउप मुख्यमंत्री बोले किसान के दुख, दर्द नहीं समझते राहुल और प्रियंका गांधी | Deputy CM Keshav Prasad Maurya addressed public meeting in Kotla | Patrika News

उप मुख्यमंत्री बोले किसान के दुख, दर्द नहीं समझते राहुल और प्रियंका गांधी

locationफिरोजाबादPublished: Oct 30, 2020 06:09:49 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के कोटला पर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Morya

Keshav Morya

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद से हटकर काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर को वोट देने की अपील की।
काफी संख्या में जुटी भीड़
आरके इंटर कॉलेज कोटला में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गीता शाक्य गरीब की बेटी सदन की सबसे ऊंचे सदन की सदस्य नहीं बन सकती थी। बीएल वर्मा को उनकी मेहनत का फल दिया। जातिवाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा किसने दिया यि फिरोजाबाद की जनता अच्छे से जानती है। आज गुंडे बिल में घुस गई है। जनता नहीं बल्कि गुंडे खौफ में है। गुंडागर्दी को समाप्त करने के लिए जनता ने हमें जिम्मेदारी दी। संसाधनों का सदुपयोग कर रहे हैं। राजस्व का सही प्रयोग किया जा रहा है तिजोरी नहीं भरी जा रहीं। छह साल से प्रधानमंत्री ने एक दिन की छुट्टी नहीं ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सभी सेवा करने के लिए आए हैं। गरीब सम्मान की जिंदगी जीना चाहता है। केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बाद में है पहले कार्यकर्ता हैं। तीन नवंबर को मतदान होना है आप सभी 2014 और 2017 से अधिक वोट डालने का काम करना। भ्रमित करने वालों से दूर रहना। 10 नवंबर को मतगणना होगी।
कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसानों की समस्या की जानकारी है। वह कहते हें छहहजारमें क्या होता है। हमारी सरकार छह हजार दे रही है आपने तो यह भी नहीं दिया। प्रदेश की सड़कों को बनाने का काम योगी सरकार ने किया। विकास का रथभाजपा चलाती आई है और चलाती रहेगी। यहां प्रत्यशी केशव प्रसाद मौर्य है यह समझकर वोट डालना है। पूरे प्रदेश में मैंने आपका सिर झुकने नहीं दिया आप भी मेरा सिर झुकने मत देना।

ट्रेंडिंग वीडियो