scriptफिरोजाबाद में जिला बदर आरोपी ने घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर होने पर भागा | District Badar Firozabad accused tried to rape the only woman in house | Patrika News

फिरोजाबाद में जिला बदर आरोपी ने घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर होने पर भागा

locationफिरोजाबादPublished: Mar 06, 2022 01:38:02 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड स्थित एक कॉलोनी का मामला, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा।

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। जिला बदर आरोपी ने घर में घुसकर एक अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से ही महिला काफी डरी और सहमी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बाथरूम से निकलते ही दबोची
पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड का है। यहां पर रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता पति और सास के साथ मकान में रहती है। शनिवार शाम महिला घर पर थी और पति मजदूरी करने गया था। पति पुताई का काम करता है। सास उसके छह माह के बच्चे को लेकर पड़ोसी के यहां बैठी थी। पीड़िता के मुताबिक वह बाथरूम से जैसे ही बाहर निकली, सामने चारपाई पर आरोपी पड़ोस का ही बंटी पुत्र जमील खां बैठा हुआ था।
अकेला पाकर दबोच लिया
उसने अकेला पाकर उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। वहीं आस—पास के लोगों से भी पूछताछ की। अपने बचाव करने के चलते महिला के खरोंच भी आई है। इस घटना के बाद से ही महिला काफी डरी और सहमी हुइ्र हैं इस मामले में सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो