scriptलेनदेन को लेकर भिड़ गए वर और वधु पक्ष, उसके बाद जो हुआ हैरान करने वाला था, देखें वीडियो | Dowry Among themselves front groom-bride party | Patrika News

लेनदेन को लेकर भिड़ गए वर और वधु पक्ष, उसके बाद जो हुआ हैरान करने वाला था, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 22, 2019 11:05:30 am

— शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला, सगाई करने आए लोगों की बस में की गई तोड़फोड़।

todfod

todfod

फिरोजाबाद। सगाई करने आए कन्या पक्ष के लोग उस समय भड़क गए जब वर पक्ष के लोगों से उनका लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वर पक्ष पर अचानक दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। कन्या पक्ष के तीन लोगों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप है। वहीं वर पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर कन्या पक्ष की वोल्वो बस के सारे शीशे भी तोड़ दिए।
शिकोहाबाद क्षेत्र का है मामला
शिकोहाबाद के बास्तेमई निवासी अशोक की बेटी की लगुन सगाई होनी थी। इसके लिए रिश्तेदारों और परिजनों से भरी वोल्वो बस में वह रैपुरा रोड थाना उत्तर के सिद्धार्थ मैरिज होम में शाम को पहुंचे। यहां पर पजाबा निवासी कुलदीप पुत्र जयंती प्रसाद के साथ लगुन सगाई होनी थी। कन्या पक्ष को दावत खिलाने के बाद जैसे ही लगुन शुरू हुई वैसे ही कहासुनी होने लगी।
पहले कहा कुछ नहीं लेंगे, अब दहेज मांगा
कन्या पक्ष का कहना था कि जब शादी तय हुई थी तो वर पक्ष ने कहा था कि कोई दहेज नहीं चाहिए। इसलिए पांच हजार रुपये और सामान हाथ पर रखा था। अब कहा जा रहा है कि पांच लाख रुपया चाहिए। ऐसे कहां से रुपयों का इंतजाम हो सकता है। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए।
पथराव कर शीशे तोड़े, मची चीख पुकार
लगुन सगाई का कार्यक्रम स्थगित होते देख कन्या पक्ष के बच्चे और बुजुर्ग वोल्वो बस में जाकर बैठ गए। इसी बीच हंगामा होने के बाद वर पक्ष के लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव करने से सारे शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद बस में बैठे बच्चों की चीख पुकार मच गई।
पुलिस ने घायल अस्पताल भिजवाए
कन्या पक्ष के तीन लोगों को मैरिज होम में बंद कर लिया था। इसमें एक कन्या का भाई बताया है। तीनों को बुरी तरह पीटा गया। उनको कमरे में बंद कर दिया था। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो