scriptशरारती तत्वों ने की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त | Dr Bhimrao Ambedkar statue damaged by mischievous elements | Patrika News

शरारती तत्वों ने की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

locationफिरोजाबादPublished: Nov 16, 2019 06:41:14 pm

जैसे ही प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तो खलबली मच गई।

शरारती तत्वों की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

शरारती तत्वों की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

फिरोजाबाद। शरारती तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की। जैसे ही प्रशासन को घटना की जानकारी मिली तो खलबली मच गई। तत्काल पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को शांत किया।
यह भी पढ़ें

स्कूली बच्चों का ऐसा वीडियो हो रहा वायरल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नहीं बन रहा जवाब देते

घटना फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। शनिवार सुबह जब लोग जागे तो बस्‍ती में लगी भीमराव आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख भड़क गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना सिरसागंज इंस्पेक्टर सुनील तोमर को दी। सूतना पर इंस्पेक्टर सुनील तोमर फ़ोर्स के साथ गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर ने कारवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया।
यह भी पढ़ें– युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक शराब के नशे में बस्ती में पहुंचे थे, उन्होंने ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। मामले की थाने में तहरीर दे दी गई है। प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाने के भरोसा दिलाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो