scriptVIDEO: बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने से दबे मजदूर, मच गई अफरा—तफरी | During Building Construction Soil erosion Buried laborer | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने से दबे मजदूर, मच गई अफरा—तफरी

— सुहाग नगर क्षेत्र में काम कर रहे थे मजदूर तभी हो गया हादसा, मौके पर मच गई चीख—पुकार, अभी तक दो मजदूरों को ही निकाला जा सका बाहर, तीन अभी और दबे।

फिरोजाबादApr 27, 2019 / 07:28 pm

अमित शर्मा

death majdoor

death majdoor

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के सुहाग नगर क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने से पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मौकेे पर चीख पुकार मच गई। अन्य मजदूरों ने मदद को आवाज लगाई। आनन—फानन में एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया जबकि दूसरे मजदूर को करीब एक घंटे बाद जिंदा निकाल लिया गया। तीन अन्य की भी तलाश जारी है।
रेस्क्यू में जुटी पुलिस
हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। सुहाग नगर क्षेत्र में एक बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी मिट्टी की धाय अचानक जमीन की ओर धसक गई। मिट्टी धसकने से पांच मजदूर उसके अंदर दब गए। दो को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन तीन अभी भी उसी के अंदर दबे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। पुलिस के अलावा आस—पास क्षेत्र के लोग भी मदद में जुट गए हैं। दोनों गंभीरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिट्टी में दबे मजदूरों की संख्या कम अधिक भी हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो