हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। सुहाग नगर क्षेत्र में एक बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी मिट्टी की धाय अचानक जमीन की ओर धसक गई। मिट्टी धसकने से पांच मजदूर उसके अंदर दब गए। दो को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन तीन अभी भी उसी के अंदर दबे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। पुलिस के अलावा आस—पास क्षेत्र के लोग भी मदद में जुट गए हैं। दोनों गंभीरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिट्टी में दबे मजदूरों की संख्या कम अधिक भी हो सकती है।