scriptआकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दंपति झुलसे | Farmer dies due to lightning fall, couple scorched in firozabad | Patrika News

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दंपति झुलसे

locationफिरोजाबादPublished: Apr 27, 2020 11:39:34 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र का मामला, बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

One dead due to lightning fall, two youth could not come in JD

One dead due to lightning fall, two youth could not come in JD

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई जबकि दंपति बुरी तरह झुलस गए। दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब आसमान में छाई बादलों की काली घटा के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय किसान खेत में फसल काटने में व्यस्त थे।
जसराना तहसील का मामला
फिरोजाबाद की जसराना तहसील के हाथवंत ब्लाक के गांव कोडर निवासी धर्मपाल पुत्र दाताराम, इदरीस पुत्र छोटे खां, सुगरा बेगम पत्नी इदरीस गांव में खेत पर फसल काटने गये थे। फसल काटने के दौरान अचानक हुई तेज बरिश में आकाशीय बिजली गिरने से धर्मपाल की मौत हो गई। वहीं इदरीस एवं उसकी पत्नी सुगरा बेगम झुलस गये। कोडर के ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश एवं प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि धर्मपाल की मौत हो गई हैं। वहीं पति-पत्नी घायल हैं। जिनको ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश से हुआ नुकसान
फिरोजाबाद में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों के आंखों की नींद उड़ा दी। कई पेड़ धराशाही हो गए वहीं किसानों की खेत में पड़ी फसल आंधी में उड़ गई। बेमौसम बारिश में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़ गई। वहीं बारिश होने से वह खराब हो गई। नुकसान का आंकलन करने के लिए कृषि विभाग जुट गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। अभी गेहूं की फसल की गहाई का काम कराया जा रहा है। हालांकि यह बारिश अगैती जैसे मक्का, लौकी, तोरई, खीरा, मिर्च, तरबूज और खरबूज की फसल के लिए अच्छी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो