scriptफसल की देखरेख कर रहे किसान की नृशंस हत्या, देखने वालों की कांप जाएगी रूह, देखें वीडियो | Farmer murder on the field in shikohabad | Patrika News

फसल की देखरेख कर रहे किसान की नृशंस हत्या, देखने वालों की कांप जाएगी रूह, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 02, 2019 02:32:27 pm

Submitted by:

arun rawat

— शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डिवाइची का मामला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

murder

murder

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में खेत पर सो रहे एक किसान की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह खेतों पर गए लोगों ने जब किसान का शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पुलिस पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रही है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभी तक हत्या के पीछे कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला
शिकोहाबाद के डिवाइची में किसान धर्मजीत 70 साल पुत्र मंगल सिंह खेतों की रखवाली करते थे। आलू की खेती होने से आवारा पशु कहीं खेत को नुकसान ना पहुंचा दें, इसीलिए रात को खेतों पर ही सोते थे। शुक्रवार की देर रात किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई।
सुबह हुई जानकारी
शनिवार की सुबह जब अन्य किसान खेतों की ओर गए तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर धर्मजीत के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नहीं समझ पा रहे हैं कि हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस ने पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। फिर हत्या के पीछे क्या कारण रहे यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो