script

खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

locationफिरोजाबादPublished: Mar 02, 2020 10:31:32 am

Submitted by:

arun rawat

– थाना फरिहा फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव नगला कांस का मामला, विगत 15 वर्षो से ससुराल में आकर रह रहा था मृतक

Murder

Murder

फिरोजाबाद। खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक 15 वर्षो से अपनी ससुराल में आकर रह रहा था। मृतक के तीन पुत्र हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और जसराना विधायक मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
आलू की खुदाई चल रही थी
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी करीब 47 वर्षीय उमाशंकर पुत्र प्रेम सिंह मूल निवासी नगला धनी जलेसर के रहने वाले हैं। करीब 15 वर्ष पूर्व वह अपनी ससुराल नगला कांस आ गए थे। आलू की खुदाई का कार्य चलने के कारण रविवार रात्रि को वह खेत पर सोने के लिए घर से गए थे। सोमवार सुबह खून से लथपथ उनका शव खेत पर पड़ा मिला।
हमलावर फरार
अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। किसान की हत्या किए जाने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस और जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के तीहन पुत्र हैं। सबसे बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Murder

ट्रेंडिंग वीडियो