नगला गंगाराम का मामला
गुरुवार सुबह थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम निवासी फतेह सिंह के खेत में आवारा जानवर घुस गए। उन्होंने गांव के ही चन्द्रपाल पर आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। तभी फतेह सिंह का पुत्र रवि भी वहां आ गया। उन्होंने किसान की जमकर पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। मदद के लिए उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पहुंचकर उसे बचाया। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जानवर को लेकर पहले भी हो चुके हैं झगड़े
खेतों में जानवरों के घुसने को लेकर पहले भी लोगों में झगड़े हो चुके हैं। आवारा जानवरों की इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग आपसी रंजिश निकालने के लिए भी आवारा जानवरों को मोहरा बनाते हैं। खेत में आवारा जानवर घुसने को लेकर पीड़ित ने कहा कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी पिता—पुत्र ने उन पर हमला बोल दिया था।