scriptनगर निगम एक साल: नगर निगम बनने के बाद, नगर पालिका से भी बदतर हालात | Firozabad municipal situation not even improved after one year | Patrika News

नगर निगम एक साल: नगर निगम बनने के बाद, नगर पालिका से भी बदतर हालात

locationफिरोजाबादPublished: Dec 13, 2018 10:16:11 am

Submitted by:

arun rawat

— भाजपा की महापौर नूतन राठौर भी नहीं दिखा पा रहीं कमाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा के विधायक होने के बाद भी नगर निगम में समस्याओं का अंबार।

Nagar Nigam

Nagar Nigam

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर पालिका से नगर निगम बन गया, इसके बाद भी शहर की स्थिति नहीं बदली। शहर में चहुंओर गंदगी और जलभराव के हालात हैं। आए दिन लोग विकास कार्यो की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। भाजपा की महापौर नूतन राठौर भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। कूड़ा निस्तारण को लेकर बनाई गई योजना भी अधर में लटक गई।
पार्षद करते हैं आंदोलन
फिरोजाबाद में पहली बार नगर निगम का चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा की नूतन राठौर महापौर चुनी गईं। महापौर चुने जाने के बाद लोगों में आस जगी कि शहर का समुचित विकास होगा और शहर की समस्याएं दूर होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर निगम के चुनाव को हुए एक साल बीत गया लेकिन समस्याएं कम होने की वजाय और बढ़ गईं। शहर की सफाई व्यवस्थाओं को लेकर शहर के पार्षद आए दिन धरना—प्रदर्शन और आंदोलन करते हैं।
कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं हो सका शुरू
शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा कोटला रोड पर चनौरा गांव के समीप प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई लेकिन वह योजना भी अधर में लटक गई। कूड़ा निस्तारण के नाम पर गांव में गंदगी फैला दी गई। उसका निस्तारण न होने के कारण कोटला रोड से गुजरना मुश्किल भरा होता है। ग्रांट कम हो जाने के कारण नगर निगम के विकास कार्य भी अवरूद्ध हो रहे हैं।
भाजपा के मंत्री और हैं विधायक
फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा से चुनाव जीतकर प्रो. एसपी सिंह बघेल कैबिनेट मंत्री बनाए गए। फिरोजाबाद विधानसभा के विधायक मनीष असीजा भी भाजपा से हैं। जसराना, शिकोहाबाद के विधायक भी भाजपा के हैं। इसके बाद भी फिरोजाबाद के हालात नहीं सुधर पा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो