scriptशौर्य चक्र से सम्मानित नायब सूबेदार के स्वागत को इस तरह पलकें झुकाए खड़े रहे सुहागनगरीवासी | Firozabad Nayab Subedar President honored by Shaurya Chakra | Patrika News

शौर्य चक्र से सम्मानित नायब सूबेदार के स्वागत को इस तरह पलकें झुकाए खड़े रहे सुहागनगरीवासी

locationफिरोजाबादPublished: Mar 16, 2019 06:57:26 pm

Submitted by:

arun rawat

— विगत दिनों राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किए थे शहर के नायब सूबेदार।

swagat

swagat

फिरोजाबाद। शहर के एक नायब सूबेदार को जब राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया तो पूरी सुहागनगरी खुशी से गदगद हो गई। सम्मान पाने के बाद जब वह वापस शहर आए तो शहरवासी उनके स्वागत को पलकें बिछाए खड़े रहे। यादव महासभा ने उन्हें प्रशंसा पत्र देते हुए स्वागत किया। वहीं अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग की गई।
दिल्ली में मिला था सम्मान
राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने वीरता के लिये शौर्य चक्र से शहर के नायब सूबेदार विजय कुमार यादव को दो दिन पूर्व दिल्ली में सम्मानित किया था। शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचने पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में बीएस आईटीआई रेलवे स्टेशन पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। विजय यादव को शौर्य चक्र से सम्मानित किये जाने पर दिल्ली से लेकर फिरोजाबाद तक आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ गई। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने कहा कि हमें विजय यादव की वीरता पर गर्व है जिन्होंने समाज के साथ साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
ये रहे मौजूद
डॉ. अवधेश यादव ने प्रधानमंत्री व भारत सरकार के राष्ट्रपति महोदय से सेना में अहीर रेजीमेन्ट बनाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह यादव, बीएस आईटीआई के प्रबंधक ब्रजमोहन सिंह यादव, डा. सुभाष यादव, डा. सतेंद्र यादव, अमित यादव, राहुल यादव एडवोकेट, जिला सचिव पौपेंद्र यादव, डा. प्रवीन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो