scriptVIDEO: शादी की पहली सालगिरह पर पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन फरार | First marriage anniversary Bride found hanging fan in room | Patrika News

VIDEO: शादी की पहली सालगिरह पर पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन फरार

locationफिरोजाबादPublished: Apr 28, 2019 12:49:15 pm

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मेला वाला बाग क्षेत्र की घटना, मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

wife murder

wife murder

फिरोजाबाद। शादी की पहली साल गिरह पर विवाहिता का शव ससुराल के एक कमरे में पंखे पर लटका मिला। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की सूचना लड़के की मां ने फोन पर दी थी।
शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला
पूरा घटनाक्रम फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना स्थित मेला वाले बाग का है। जहां मृतका नेहा अपनी ससुराल में पति सत्यप्रकाश व सास कृष्णा देवी के साथ रहती थी। नेहा की शादी एक साल पूर्व आज ही के दिन हुई थी। रविवार सुबह उसका शव घर के अंदर पंखे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी घर पर अकेली सास ने विवाहिता के परिवारीजनों को फोन पर दी जबकि पति मौके से फरार हो गया था।
मायका पक्ष ने लगाया ये आरोप
घटना की सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था। एक बार सास और ममिया ससुर के सामने उसकी पति ने पिटाई की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस पति की तलाश कर रही है।
death
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो