फिरोजाबाद

वीडियो: पूर्व मंत्री ने जिस महिला के साथ किया था दुष्कर्म, वह अब न्याय के लिए लगा रही पुलिस अधिकारियों के चक्कर

— शिकोहाबाद क्षेत्र की एक महिला ने पूर्व मंत्री पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।

फिरोजाबादApr 02, 2019 / 04:45 pm

arun rawat

dushkarm

फिरोजाबाद। जिस महिला के साथ पूर्व मंत्री ने दुष्कर्म किया अब वह पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने मंत्री के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज करा दिया लेकिन पुलिस मंत्री की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अब पीड़िता को धमकी मिल रही हैं। महिला के पति और बेटे को जान से मारने की धामकी दी जा रही हैं। पीड़िता ने आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की है।
 

महिला आयोग में कर चुकी है शिकायत
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुष्कर्म पीड़ित महिला न्याय को दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने एसएसपी समेत उच्चाधिकारियों, महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को भी शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व मंत्री के दवाब में पुलिस कार्य कर रही है। यही वजह है कि घटना के एक माह होने के बाबजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
जान से मारने की मिल रही धमकी
राजीनामा न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामला एक माह पुराना है जहां एक महिला ने पूर्व मंत्री अशोक यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने शुरुआत दो-तीन दिन दबिश दी थी लेकिन पूर्व मंत्री नहीं मिले।
164 के बयान कराए दर्ज
पुलिस ने इस बीच महिला के 164 के बयान के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराये। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पुलिस निष्क्रिय हो गई। एक महीना बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का आरोप है कि घटना में अहम भूमिका निभाने वाला युवक विपिन खुलेआम शहर में घूम रहा है। अपने लोगों के द्वारा राजीनामा का दवाब डलवा रहा है। आरोप है कि उक्त लोग उसके पति और बेटे को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस पर पूर्व मंत्री के दवाब में कार्य करने का आरोप लगाना सही नहीं है। पुलिस अपने स्तर से कार्यवाही कर रही है.ठोस सुबूत मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Home / Firozabad / वीडियो: पूर्व मंत्री ने जिस महिला के साथ किया था दुष्कर्म, वह अब न्याय के लिए लगा रही पुलिस अधिकारियों के चक्कर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.