scriptसपा के पूर्व विधायक का हो गया निधन, सुहागनगरी वासियों की आंखें हो गईं नम | Former SP MLA Jhaulal Yadav passes away | Patrika News

सपा के पूर्व विधायक का हो गया निधन, सुहागनगरी वासियों की आंखें हो गईं नम

locationफिरोजाबादPublished: Sep 01, 2018 01:48:01 pm

— कई दिनों से बीमार चल रहे थे पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, गुड़गांव के वेदांता में हुआ निधन।

Jhaulal yadav

Jhaulal yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक झाऊलाल यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर सुहागनगरी वासियों की आंखें नम हो गईं। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सपा सांसद अक्षय यादव समेत अन्य सपा नेताओं का जमावाड़ा लगा रहा। उनका गुड़गांव के वेदांता में निधन हो गया था।
सपा में थे विधायक
क्षेत्र के वयोवृद्ध सपा नेता और पूर्व विधायक झाऊलाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह गुड़गांव के वेदांता अस्पताल में भर्ती थे। सुबह दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शिकोहाबाद सहित आसपास के कई नेता भी शोक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चौ.झाऊलाल यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छात्र जीवन के मित्रों में से एक रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव से थी मित्रता
आठ दिसंबर 1942 को शिकोहाबाद के नगला इंची गांव में जन्मे झाऊलाल यादव के पिता मुंशीलाल यादव गांव के सरपंच थे। 1962 में एके डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही मुलायम सिंह यादव से उनका परिचय हुआ और दोस्ती बढ़ गई। उन्होंने छात्र संघ चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जीत दर्ज कराई। बाद 1965 में पालीवाल इंटर कॉलेज में भूगोल प्रवक्ता बने।
मुलायम के लिए छोड़ दी थी अपनी सीट
राजनीति में सक्रिय होने के बाद 1989 में झाऊलाल यादव ने जनता दल पार्टी प्रत्याशी के रूप में शिकोहाबाद से विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन 250 वोटों से हार गए। 1991 में निर्दलीय विधायक बने। 1993 में शिकोहाबाद की सीट को सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव के लिए छोड़ा, तब सपा मुखिया यहां से जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने।

अनदेखी पर छोड़ दी थी सपा
मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी ने झाऊलाल की अनदेखी की तो उन्होंने सपा छोड़ दी। 1997 में कांग्रेस से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 1998 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ में विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का दामन थामा। 2002 में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी में चुनाव लड़े, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। 2009 में अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से सपा का दामन थाम लिया। सपा ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो