scriptफिरोजाबाद में दुर्गादास जयंती को लेकर बनाया गया स्वागत द्वार गिरने से चार महिलाएं घायल, देखें वीडियो | Four women injured after falling reception at Durgadas Jayanti | Patrika News

फिरोजाबाद में दुर्गादास जयंती को लेकर बनाया गया स्वागत द्वार गिरने से चार महिलाएं घायल, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Sep 30, 2019 10:18:11 am

— फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित ज्ञान सरोवर वाली गली का मामला, घायलों को कराया गया ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।

Injured Woman

Injured Woman

फिरोजाबाद। दुर्गादास जयंती को लेकर फिरोजाबाद में सजाए गए स्वागत द्वारा भरभरा कर गिर पड़ा। द्वार के नीचे खड़ीं चार महिलाएं उसके नीचे दब गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल महिलाओं को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे को लेकर अफरप—तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें—

भगवान राम ने दी ‘गुरू’ और ‘मां’ के आदेश को बिना विचार किए पूरा करने की सीख

यह था पूरा मामला
मामला थाना रसूलपुर के ज्ञानसरोवर के पास गली का है। जहां दुर्गादास की होने वाली जयंती के लिए बनाया जा रहा स्वागत द्वार अचानक से राहगीरों पर गिर गया। स्वागत द्वार के गिरते ही उसके नीचे चार महिलायें दब गई। नीचे दबे महिलाओं की चींख पुकार सुनते ही वहां अफरा—तफरी का माहौल हो गया। लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में दो महात्माओं के बीच जमकर हुआ झगड़ा, सड़क पर हुई गुत्थमगुत्था, देखें वीडियो

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं बाकी दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। वहीं मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह भी पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किसकी गलती की वजह से यह हादसा हुआ। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो