scriptनौकरी न मिलने से हताश बीएससी पास युवक ने लगाई यमुना में छलांग, बेसुराग | Frustrated Youth jumped into yamuna firozabad | Patrika News

नौकरी न मिलने से हताश बीएससी पास युवक ने लगाई यमुना में छलांग, बेसुराग

locationफिरोजाबादPublished: May 17, 2020 09:50:22 am

Submitted by:

arun rawat

— पुलिस, पीएसी समेत अन्य कई नौकरियों में कर चुका था आवेदन, तलाश में जुटे गोताखोर

Yamuna

Yamuna

फिरोजाबाद। प्रत्येक युवा की इच्छा होती है कि पढ़ लिखकर उसके पास एक अच्छी नौकरी हो जिससे वह अपने सभी अरमान पूरे कर सके लेेकिन सभी की यह इच्छा पूरी नहीं होती। ऐसे ही नौकरी न मिलने से हताश एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका है।
बीएससी पास है युवक
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित नगला शेख निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र रामसेवक ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। विगत काफी दिनों से वह नौकरी की तलाश कर रहा था। पढ़ाई करने के साथ ही उसने पुलिस और पीएसी सहित अन्य सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किए थे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। परिजनों की मानें तो शनिवार सुबह घर से नाराज होकर वह निकल गया था। परिजन भी उसे खोजते-खोजते यमुना किनारे पहुंच गए।
चाचा के टोकने पर कूद गया
अरविंद के चाचा अंतराम ने यमुना किनारे ईनौन पुल एवं सूफी साहब की दरगाह के बीच उसे देखा तो पूछा कि यहां क्यों बैठे हो? यह सुनने के साथ उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। परिजनों ने आसपास के गोताखोरों को बुलाकर उसकी खोजबीन कराना शुरू कराई और थाना पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने युवक को खोजने के लिए आगरा से पीएसी की गोताखोर टीम मय स्टीमर के बुला ली। शनिवार शाम तक युवक की तलाश की जा रही थी।
चार भाइयों में सबसे बड़ा है अरविंद
सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने बताया कि बीएससी तक की पढ़ाई कर चुका अरविंद अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके तीन भाई छोटे हैं। घर में कुछ अनबन होने के बाद वह सुबह घर से निकल गया था। जिद्दी स्वभाव का होने के कारण पीछे-पीछे परिजन उसकी तलाश में निकले थे। यमुना में छलांग लगा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। फिलहाल उसकी तलाश के प्रयास जारी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो