फिरोजाबाद

अगले बरस तुम जल्दी आना…

….तीन दिन बाद भगवान गणेश की प्रतिमाएं हुई विसर्जित

फिरोजाबादAug 29, 2017 / 02:25 pm

Santosh Pandey

ganesh chaturthi

फिरोजाबाद। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तुम जल्दी आना। कुछ ऐसी ही प्रार्थना के साथ नगर में गणपति विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन से पूर्व नगर क्षेत्र में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान वहां पर श्रदृालुओं और भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। पूरे शहर में गणपति बप्पा को लेकर पिछले दिनों से उल्लास छाया हुआ था।
जयकारों से गूंजा पांडाल

सोमवार को समूचा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जगह-जगह स्थापित की गई, भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु गणेश प्रतिमा के आगे नाचते गाते चल रहे थे। वहीं गणेश प्रतिमाओं के आगे चल रहे बैंड के धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते और अबीर, गुलाल उड़ाते चल रहे थे। मानो भगवान नहीं किसी गांव के व्यक्ति की बारात निकल रही हो।
जगह-जगह रखी गई गणेश प्रतिमाएं

सुहाग नगरी में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं रखी गई हैं। जिनकी तीन दिन तक विधिवत पूजा अर्चना की गई। सोमवार शाम को गणेश प्रतिमाओं को गाडियों में रखकर विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। वहीं गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। मूर्तियों को भ्रमण कराने के बाद अलग-अलग स्थानों पर विसर्जन के लिए ले जाया गया। शहर में कई दिनों तक अभी ऐसा माहौल बना रहेेगा।
 

तालाबों और यमुना किनारे खुदवाए गए घाट

प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना किनारे और तालाब किनारे के स्थानों को चुना। जहां यमुना नदी नहीं है। वहां तालाब किनारे खुदाई कराई गई। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते बप्पा को विदाई दी। वहीं कुछ स्थानों पर पांच दिन बाद तो कहीं 10 दिन बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। वहां पर अभी भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.