scriptवीडियो: एक तरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर कांप गई लोगों की रूह | Girlfriend Firing girlfriend's father | Patrika News

वीडियो: एक तरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर कांप गई लोगों की रूह

locationफिरोजाबादPublished: Dec 14, 2018 04:12:05 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक ने व्यक्ति को घर से बाजार जाते समय गोली मार दी थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Aaropi Premi

Aaropi Premi

फिरोजाबाद। एक तरफा प्यार में पागल युवक ने प्रेमिका के पिता को ही गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। युवक चाहता था कि युवती की शादी कहीं और न हो सके। हमले का आरोपी युवक पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक पिस्टल बरामद की है जिससे गोली मारी थी। साथी की तलाश की जा रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र का है मामला
थाना दक्षिण के भीम नगर में रात को जवाहर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण शर्मा उर्फ छोटू पुत्र मुकेश कुमार निवासी गली नंबर नौ महावीर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सुभाष तिराहे के पास से पकड़ा।
शहर से बाहर जाने की फिराक में था
वह शहर से बाहर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देख वह अपने साथी संग भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा, लेकिन उसका साथी भाग निकला। उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया। अरुण के पास से पुलिस को 32 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई है। पिस्टल फैक्ट्री मेड बताई गई है।
पकड़ से बच निकला साथी
फिरोजाबाद। पुलिस की पकड़ से भूरा यादव उर्फ मुनीष भागने में कामयाब हो गया वह गली नंबर दो महावीर नगर का रहने वाला है। वह मुख्य अभियुक्त अरुण का साथी है। दोनों परिवारों को शादी न करने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अरुण महावीर नगर निवासी एक युवती से प्रेम करता था।
पहले भी जा चुका है जेल
वह एक मामले में जेल जा चुका है। युवती की शादी जवाहर के बेटे के साथ तय हो गई। इससे वह गुस्से में आ गया। उसने दोनों परिवारों को शादी न करने की हिदायत भी दी थी। दोनों परिवार नहीं मानें तो उसने साथी भूरा के साथ लड़के के पिता को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वे बाइक छोड़कर भाग गए थे। गोली मारने के पीछे उसका यही मकसद था कि यह शादी न हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो